Vande Bharat Express Trains: भारत में कितनी चलती हैं वंदे भारत ट्रेन, पढ़ें सभी रूट

Vande Bharat Express Trains Running: साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। अब देशभर के कई रूट्स पर रेलवे इसे चला रहा है। आने वाले दिनों में वंदे भारत से देश के अन्य रेल नेटवर्क को जोड़ने की प्लानिंग है। सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है।

Vande Bharat Express Trains Running : साल 2019 में दिल्ली से वाराणसी तक के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शुरू हुई थी। इसके बाद से देश में इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। सरकार पूरे देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की प्लानिंग कर रही है। भारत की अन्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ कम समय में अधिक दूरी तय करती है, बल्कि यात्रा के दौरान इसमें यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं भी मिलती हैं। भारतीय रेलवे आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat) को भी पटरी पर उतारने की प्लानिंग में है।

Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Train

वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट्स

मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस 34 रूटों पर चलती है। यानी देश में अभी कुल 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रेलवे कर रहा है। आने वाले समय में इनकी संख्या में इजाफा होगा। सरकार इसको लेकर अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट चेयर कार ट्रेनसेट है, जिसे भारतीय रेलवे ने चेन्नई में अपनी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में डिजाइन और डेवलप किया है।

End of Feed