यूटिलिटी

Vande Bharat Express Trains: भारत में कितनी चलती हैं वंदे भारत ट्रेन, पढ़ें सभी रूट

Vande Bharat Express Trains Running: साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। अब देशभर के कई रूट्स पर रेलवे इसे चला रहा है। आने वाले दिनों में वंदे भारत से देश के अन्य रेल नेटवर्क को जोड़ने की प्लानिंग है। सरकार इस पर तेजी से काम कर रही है।

Image

Vande Bharat Express, Vande Bharat Express Train

Photo : iStock

Vande Bharat Express Trains Running : साल 2019 में दिल्ली से वाराणसी तक के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) शुरू हुई थी। इसके बाद से देश में इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। सरकार पूरे देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की प्लानिंग कर रही है। भारत की अन्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत एक्सप्रेस न सिर्फ कम समय में अधिक दूरी तय करती है, बल्कि यात्रा के दौरान इसमें यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं भी मिलती हैं। भारतीय रेलवे आने वाले समय में स्लीपर वंदे भारत (Sleeper Vande Bharat) को भी पटरी पर उतारने की प्लानिंग में है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट्स

मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस 34 रूटों पर चलती है। यानी देश में अभी कुल 34 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रेलवे कर रहा है। आने वाले समय में इनकी संख्या में इजाफा होगा। सरकार इसको लेकर अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट चेयर कार ट्रेनसेट है, जिसे भारतीय रेलवे ने चेन्नई में अपनी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में डिजाइन और डेवलप किया है।

वंदे भारत की टॉप स्पीड

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, ट्रॉयल के दौरान इसकी मैक्सिमम स्पीड 180 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई थी। भारत की पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को एक आधुनिक और आरामदायक रेल यात्रा अनुभव प्रदान करती है। इस ट्रेन की खास पहचान इसकी स्पीड है।

मिलती हैं ये सुविधाएं

सभी कोच के दरवाजे ऑटोमैटिक हैं। कोच में लगे सभी शौचालय बायो-वैक्यूम टाइप के हैं। सभी कोच के दरवाजे ऑटोमैटिक हैं। कोच में लगे सभी शौचालय बायो-वैक्यूम टाइप के हैं। प्रत्येक कोच में गर्म भोजन, गर्म और ठंडे बेवरेज के लिए एक पेंट्री की भी व्यवस्था है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 एसी कोच लगते हैं। इनमें से दो एक्जीक्यूटिव क्लास के होते हैं।

इन रूट पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस

  • पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद (काचीगुडा) - बेंगलुरु (यशवंतपुर) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस (अलप्पुझा के माध्यम से)
  • उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • जामनगर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
  • केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस
  • रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस
  • जोधपुर-साबरमती (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • गोरखपुर-लखनऊ चारबाग वंदे भारत एक्सप्रेस
  • तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस (कोट्टायम के माध्यम से)
  • सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
  • सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • अजमेर - दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस
  • हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एमजीआर चेन्नई-विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article