Aadhaar: आधार में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स, सावधानी से करें ये काम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 4, 2024, 03:40 PM IST

How to Change DOB in Aadhaar: किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है।

How to Change DOB in Aadhaar: आज के समय में हमारा कोई भी सरकारी काम आधार के बिना शायद ही पूरा हो सके। किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेने या फिर बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है। आधार को जारी करने वाली संस्था UADAI इसमें पर्सनल डिटेल्स को अपडेट करने की सुविधा देती है। आधार में नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या एड्रेस को अपडेट किया जा सकता है। लेकिन इसे अपडेट करने की भी एक लिमिट तय की गई है।

Aadhaar card DOB update

(iStock)

मुफ्त में अपडेट करवाएं आधार

किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है।

End of Feed