Train Reservation Chart: ट्रेन खुलने से कितनी देर पहले बनता है रिजर्वेशन चार्ट, फाइनल लिस्ट का टाइम जान लीजिए

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 11, 2024, 04:56 PM IST

Train Reservation Chart: कई बार हमें अचानक सफर करना पड़ जाता है। ऐसे में कंफर्म सीट नहीं होने के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार हमारा टिकट वेटिंग में रहता है। इसलिए ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट का हम इंतजार करते हैं, जिसके जरिए टिकट का स्टेटस पता चल जाता है।

Train Reservation Chart: भारत में हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ आरामदायक भी है। हालांकि, जल्दीबाजी में ट्रेन में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है, इसलिए लोग अपनी यात्रा की तारीख से काफी पहले ही टिकटों की बुकिंग कर लेते हैं। लेकिन कई बार हमें अचानक सफर करना पड़ जाता है। ऐसे में कंफर्म सीट नहीं होने के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार हमारा टिकट वेटिंग में रहता है। इसलिए ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट का हम इंतजार करते हैं।

Train Reservation Chart

कितनी देर पहले बनता है रिजर्वेशन चार्ट।

दो रिजर्वेशन चार्ट

आमतौर पर किसी भी रिजर्वेशन वाली ट्रेन का दो चार्ट बनता है। पहला चार्ट ट्रेन के खुलने से चार घंटे पहले बनता है। सुबह की ट्रेनों का चार्ट एक रात पहले तैयार किया जाता है। अगर पहले चार्ट में सीटें खाली रह जाती हैं, तो शेष सीटें बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दी जाती हैं।

End of Feed