यूटिलिटी

FD Rates: एचडीएफसी बैंक vs आईसीआईसीआई बैंक, कहां मिल रहा है FD पर सबसे अधिक ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 11, 2024, 01:13 PM IST

HDFC Bank vs ICICI Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट अभी भी लोगों के बीच लोकप्रिय है, जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते हैं वो इसमें निवेश करते हैं। म्यूचुअल फंड की बढ़ती लोकप्रियता से मुकाबला करने के लिए, बैंकों ने हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में इजाफा किया है।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

HDFC Bank vs ICICI Bank FD Rates: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक आक्रामक रूप से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ऑफर करता है। 60 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों के लिए सबसे कम ब्याज दर 3 फीसदी और उससे अधिक उम्र वालों के लिए 3.5 फीसदी है। बैंक कुल 19 टेन्योर के लिए एफडी स्कीम ऑफर करता है, इनमें से 11 टेन्योर में 7 फीसदी ब्याज प्रतिवर्ष मिलता है। इनमें से सबसे अधिक ब्याज दर 7.9 फीसदी है।

आईसीआईसीआई बैंक अपनी एफडी को मैच्योरिटी अवधि के अनुसार 13 कैटेगरी में डिवाइड करता है। बैंक सामान्य ग्राहकों को सबसे कम दर 3 फीसदी और सबसे अधिक 7.80 फीसदी ऑफर करता है। यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम की निवेश राशि पर लागू है।

एक साल, दो साल की एफडी

एचडीएफसी बैंक सामान्य ग्राहकों को एक और दो साल की एफडी पर 6.60 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 1 साल की एफडी पर 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसी समान अवधि के लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रमशः 60 वर्ष से कम और उससे अधिक उम्र वालों के लिए 6.70 फीसदी और 7.20 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है।

एचडीएफसी बैंक में दो साल में मैच्योर होने वाली एफडी नॉन सीनियर सिटीजन और सीनियर सिटीजन के लिए क्रमशः 7 फीसदी और 7.5 फीसदी की ब्याज दर है। आईसीआईसीआई बैंक की दरें एचडीएफसी बैंक के मुकाबले 25 बेसिस प्वाइंट अधिक हैं। आईसीआईसीआई बैंक 2 साल की एफडी पर नॉन-सीनियर सिटीजन और सीनियर सिटीजन को क्रमशः 7.25 फीसदी और 7.75 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करता है।

3 साल, 5 साल के लिए एफडी

3 साल और 5 साल की अवधि वाली एफडी के लिए दोनों बैंकों की ब्याज दरों में लगभग समानता है। दोनों बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए एफडी पर 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की ब्याज दर पेशकश करते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 5 साल की एफडी को टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहा जाता है। इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80सी के अनुसार, एक वित्तीय वर्ष में टैक्स सेवर एफडी में कोई व्यक्ति अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकता है।

एफडी की सबसे लंबी अवधि 10 साल की होती है। एचडीएफसी बैंक में 10 साल के लिए एफडी पर उपलब्ध ब्याज दर सामान्य ग्राहकों के लिए 7 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.5 फीसदी है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article