यूटिलिटी

LIC Agent Income: हिमाचल प्रदेश में सबसे कम LIC एजेंट की कमाई, अंडमान और निकोबार में सबसे ज्यादा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 18, 2024, 08:46 PM IST

LIC Agent Income: जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट की संख्या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 273 जबकि हिमाचल प्रदेश में 12,731 एजेंट हैं। राजस्थान में एलआईसी एजेंट की संख्या 75,310 है, जिनकी मासिक आय 13,960 रुपये है। एलआईसी ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को आंकड़ा दिया है।

Image

एलआईसी एजेंट की कितनी कमाई

LIC Agent Income: हिमाचल प्रदेश में एलआईसी एजेंट औसतन प्रति माह 10,328 रुपये कमाते हैं। यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहे एलआईसी एजेंट की कमाई के मुकाबले सबसे कम है। एलआईसी ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को आंकड़ा दिया है। इसके अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एलआईसी एजेंट की औसत मासिक आय सबसे अधिक 20,446 रुपये है।

सबसे कम एजेंट की संख्या

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट की संख्या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सबसे कम 273 जबकि हिमाचल प्रदेश में 12,731 एजेंट हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी के देश भर में 13,90,920 एजेंट हैं। बड़े राज्यों में, उत्तर प्रदेश में एलआईसी एजेंट की अधिकतम संख्या 1.84 लाख से अधिक है। वहीं इनकी औसत मासिक आय 11,887 रुपये है।

महाराष्ट्र में एजेंट की कमाई

आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 1.61 लाख से अधिक एलआईसी एजेंट है। उनकी औसत मासिक आय 14,931 रुपये है। पश्चिम बंगाल में एलआईसी एजेंट की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है। वहां 1,19,975 एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,512 रुपये है। तमिलनाडु में 87,347 एलआईसी एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,444 रुपये है। वहीं कर्नाटक में 81,674 एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,265 रुपये है।

राजस्थान में एलआईसी एजेंट की संख्या 75,310 है, जिनकी मासिक आय 13,960 रुपये है। एलआईसी के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में, 63,779 एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 11,647 रुपये है। वही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में (दिल्ली एनसीआर) में 40,469 एजेंट है, जिनकी औसत मासिक आय 15,169 रुपये है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article