यूटिलिटी

Fixed Deposit Interest Rate: देश के 5 बैंक FD पर दे रहे हैं 9 फीसदी से अधिक ब्याज, इतने साल के लिए करना होगा निवेश

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 15, 2024, 02:46 PM IST

Fixed Deposit Interest Rate: 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट राशि और 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक हाई इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। अगर कोई ग्राहक इस हाई ब्याज दर का लाभ उठाना चाहता है, तो तीन साल के लिए निवेश करना होगा।

Image

Highest FD rates (Image Source: iStock)

Fixed Deposit Interest Rate: हाल के दिनों में बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर तेजी से ब्याज दरों में इजाफा किया है। स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर लगभग 9 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम की डिपॉजिट राशि और 60 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंक हाई इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। अगर कोई ग्राहक इस हाई ब्याज दर का लाभ उठाना चाहता है, तो तीन साल के लिए निवेश करना होगा।

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दर

नॉर्थईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली अपनी FD पर 9 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली अपनी FD पर 8.6 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दर

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली अपनी FD पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दर

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली अपनी FD पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक FD दर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक तीन साल में मैच्योर होने वाली अपनी FD पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में डिपॉजिट राशि पर डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) द्वारा 5 लाख रुपये तक बीमाकृत है। विशेषज्ञ निवेशकों को अपने FD में निवेश करते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article