बिजली का बिल अचानक बढ़ जाए तो क्या करें? जानिए आपके अधिकार और शिकायत करने का सही तरीका

अगर आपका बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा आ गया है, तो घबराने के बजाय पहले बिल और मीटर की जांच करें। आपको गलत बिल के खिलाफ शिकायत करने, मीटर टेस्ट करवाने और अपनी समस्या का समाधान पाने का पूरा अधिकार है।

गर्मी के मौसम में बिजली की खपत तेजी से बढ़ जाती है। खासकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में जहां तापमान कई बार 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे समय में पंखे, कूलर, एसी और अन्य उपकरण ज्यादा चलने से बिजली का इस्तेमाल बढ़ना सामान्य है। लेकिन कई बार लोगों को उस समय परेशानी होती है जब उनका बिजली बिल अचानक बहुत ज्यादा आ जाता है। ज्यादातर उपभोक्ताओं को यह जानकारी नहीं होती कि बिजली का बिल कैसे तैयार होता है, यूनिट का हिसाब कैसे लगाया जाता है और ज्यादा बिल आने पर उनके पास कौन-कौन से अधिकार होते हैं।

Electricity Bill

सामान्य से अधिक बिल आने पर आप इसकी जांच के लिए शिकायत कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट़-iStock)

देश में कितने बिजली कनेक्शन हैं?

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 तक भारत में बिजली कनेक्शनों की संख्या करीब 33.45 करोड़ थी। देश के करोड़ों परिवार हर महीने बिजली बिल का भुगतान करते हैं।

End of Feed