यूटिलिटी

Loan Rates: HDFC बैंक ने इस टेन्योर के लिए लोन किया महंगा, जानें-कितना बढ़ा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 8, 2024, 10:55 AM IST

HDFC Bank Loan Rates: बैंक ने 3 महीने की अवधि के लिए लोन ब्याज दरों में 5 बेसिस पॉइंट्स (BPS) का इजाफा किया है। एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक एक एडजस्टेबल-रेट लोन प्रदान करता है जिसे फ्लोटिंग रेट लोन के साथ-साथ ट्रूफिक्स्ड लोन के रूप में भी जाना जाता है।

Image

HDFC Bank Laon Rates

Photo : iStock

HDFC Bank Loan Rates: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने 7 सितंबर, 2024 को अपनी एक अवधि पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 3 महीने की अवधि के लिए लोन ब्याज दरों में 5 बेसिस पॉइंट्स (BPS) का इजाफा किया है। एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर ब्याज दरें अब 9.10 फीसदी से 9.45 फीसदी के बीच होंगी। बैंक ने 3 महीने की अवधि के अलावा किसी भी लेंडिंग रेट्स में बदलाव नहीं किया है।

लोन के लिए ब्याज दर

ओवरनाइट लोन के लिए बैंक 9.10 फीसदी और एक महीने के लिए 9.15 फीसदी की दर से ब्याज वसूल रहा है। तीन महीने की अवधि के लिए बैंक ने 5 बीपीएस की बढ़ोतरी करके इसे 9.25 फीसदी से 9.30 फीसदी कर दिया है। छह महीने की एमसीएलआर 9.40 फीसदी है। एक साल की एमसीएलआर, जो कई कंज्यूमर लोन से जुड़ी है।

बदलाव के बाद दो साल और तीन साल की एमसीएलआर 9.45 फीसदी है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) वह मिनिमम दर है, जो जिससे कम पर बैंक लोन ऑफर नहीं कर सकते हैं।

एडजस्टेबल-रेट लोन

एचडीएफसी की वेबसाइट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक एक एडजस्टेबल-रेट लोन प्रदान करता है जिसे फ्लोटिंग रेट लोन के साथ-साथ ट्रूफिक्स्ड लोन के रूप में भी जाना जाता है, जिसमें होम लोन पर ब्याज दर एक निश्चित अवधि (पूरे लोन अवधि के पहले दो साल) के लिए तय रहती है, जिसके बाद यह एडजस्टेबल-रेट लोन में बदल जाता है। ध्यान दें कि सभी दरें पॉलिसी रेपो दर के अनुसार निर्धारित की गई हैं। फिलहाल रेपो रेट 6.50 फीसदी है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article