यूटिलिटी

Gruha Lakshmi Scheme: क्या है ‘गृह लक्ष्मी योजना’, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई, जानें सबकुछ

विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए (Schemes For Women) योजनाएं चलाई जाती हैं। आज हम आपको कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ‘गृह लक्ष्मी योजना’ (Gruhalakshmi) के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये दिए जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है और इसके लिए अप्लाई कैसे कर सकते हैं?

Image

क्या है ‘गृह लक्ष्मी योजना’, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई, जानें सबकुछ

Photo : Times Now Digital

Gruha Lakshmi: महिलाओं को वास्तविकता में सशक्त में बनाने के लिए आर्थिक रूप से उनका उत्थान बेहद जरूरी है। यह बात केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी बखूबी समझती हैं। इसीलिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं (Government Schemes For Womens) चलाई जाती हैं। आज हम आपको कर्नाटक सरकार की ‘गृह लक्ष्मी योजना’ (Gruha Lakshmi Scheme) के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना के लिए कौन अप्लाई कर सकता है, अप्लाई करने की प्रक्रिया क्या है और इसके लिए कौन से डाक्यूमेंट्स आवश्यक हैं, आज हम यहां आपको इन्हीं कुछ सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है गृह लक्ष्मी योजना (Gruha Lakshmi Scheme Amount)

विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जाती हैं। गृह लक्ष्मी योजना (Gruha Lakshmi) भी ऐसी ही एक योजना है। यह योजना कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के आर्थिक कल्याण के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने महिलाओं के अकाउंट में 2000 रुपये की रकम जमा करती है। आइये जानते हैं कि इस योजना का लाभ राज्य की कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं?

योजना की पात्रता (Gruha Lakshmi Eligibility)

गृह लक्ष्मी योजना की पात्रता संबंधित जरूरी नियमों का ध्यान रखकर ही योजना के लिए आवेदन करना चाहिये। पात्रता संबंधित नियम नीचे बताए जा रहे हैं।

  • महिला का संबंध अन्त्योदय, APL (गरीबी रेखा से ऊपर) या BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार से होना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा जारी किये गए APL, BPL या अन्त्योदय योजना राशन कार्ड में महिला, परिवार की मुखिया होनी चाहिए।
  • किसी भी परिवार में केवल एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • सरकारी महिला कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर महिला टैक्सपेयर है तो भी राज्य सरकार की इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती है।
  • अगर किसी महिला का पति इनकम टैक्स का भुगतान करता है या फिर GST रिटर्न फाइल करता है तो ऐसी महिलाएं भी योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं।

कैसे करें अप्लाई? (Gruha Lakshmi How To Apply)

आइये अब आपको बताते हैं कि आप घर बैठे आसानी से गृह लक्ष्मी योजना () के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

स्टेप 1: सेवा सिन्धु गारंटी योजना पोर्टल (Seva Sindhu Portal) पर जाएं और यहां गृह लक्ष्मी योजना () के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 2: आपकी स्क्रीन पर एक पॉप-अप आएगा और इसमें दिए लिंक पर आपको क्लिक करना है।

स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर संबंधित डाक्यूमेंट्स सहित फॉर्म जमा कर दें।

स्टेप 4: एप्लीकेशन जमा होने के बाद आपको स्क्रीन पर जो रेफरेंस नंबर नजर आएगा उसे लिखकर या स्क्रीनशॉट के रूप में सुरक्षित कर लें।

जरूरी डाक्यूमेंट्स भी जानें (Gruha Lakshmi Scheme Required Documents)

अब हम आपको गृह लक्ष्मी योजना से संबंधित आवश्यक डाक्यूमेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना में आवेदन के लिए महिला को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पति का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की सारी जानकारी के लिए पासबुक की फोटोकॉपी चाहिए होगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article