Gold Price Today in Major Cities: धनतरेस का बाजार सज चुका है और लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए मार्केट में नजर आ रही है। धनतरेस के दिन गोल्ड खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस वजह से कहा जा रहा था कि इस धनतरेस सोने का मार्केट फीका नजर आ सकता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में नरमी आई है। शुक्रवार को सोना करीब 400 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। अगर आप आज सोना या सोने के गहना खरीदने जा रहे हैं, तो पहले रेट जरूर चेक कर ले। देश के चार प्रमुख शहरों में आज सोना किस भाव पर बिक रहा है, आइए हम आपको बता देते हैं।
दिल्ली-गाजियाबाद में गोल्ड का रेट
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट वाले सोने का भाव 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। उत्तर प्रदेश के शहर गाजियाबाद में 24 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट वाला सोना गाजियाबाद में 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बिक रहा है।
नोएडा-गुड़गांव में सोने का भाव
नोएडा में सोना 10 नवंबर यानी शुक्रवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोना का भाव 61,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट वाला गोल्ड नोएडा में 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। गुरुग्राम में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना आपको 61,240 रुपये के भाव पर मिलेगा। 22 कैरेट वाले सोने का रेट गुरुग्राम में 56,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कितना सस्ता हुआ सोना
बता दें कि सोने के भाव की गणना बिना टैक्स के की गई है। गोल्ड खरीदने पर जीएसटी लगता है। इसके अलावा अगर आप सोने का गहना खरीदते हैं, तो आपको टैक्स के साथ मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है। IBJA Rates की वेबसाइट पर सोने का ताजा भाव जान सकते हैं। शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोने की कीमत 440.0 रुपये गिरकर 6091.0 रुपये प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 400.0 रुपये गिरकर 5585.0 रुपये प्रति ग्राम है।
