सिर्फ 10 मिनट में Swiggy से होगी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, कनेक्शन की भी जरूरत नहीं

यदि आपको भी गैस सिलेंडर की समस्या हो रही है तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब आप Swiggy Instamart से गैस सिलेंडर मंगा सकते हैं और वह भी सिर्फ 10 मिनट में।

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर देश की पहली ऑन-डिमांड LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की है। इस नई सुविधा के तहत ग्राहक अब खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर को सीधे अपने घर पर ऑर्डर कर सकेंगे। फिलहाल यह सेवा बेंगलुरु में शुरू की गई है और आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों तक भी विस्तार दिया जाएगा।

Swiggy LPG gas cylinder delivery

HP Gas कनेक्शन के बिना भी कर सकेंगे ऑर्डर

शुरुआत में 5 और 10 किलोग्राम के सिलेंडर होंगे उपलब्ध

कंपनी ने बताया कि शुरुआती चरण में ग्राहकों को 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर और 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर को इस सेवा में शामिल नहीं किया गया है।

End of Feed