यूटिलिटी

बाजार में आ गया है बिना सिलेंडर वाला गैस स्टोव, 1500 रुपए में ले जाएं अपने घर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 05:37 PM IST

Gas Stove Without Gas Cylinder: इस गैस स्टोव का नाम पिजन रैपिडो प्रीमियम 1 बर्नर इंडक्शन कुकटॉप है। साथ ही इस गैस स्टोव की मदद से आप कभी भी किसी भी तरह का खाना बना सकते हैं। अगर आप इसे ऑनलाइन साइट क्रोमा से खरीदते हैं, तो आपके ये काफी सस्ती कीमत में मिलेगा।

Image

बाजार में आ गया है बिना सिलेंडर वाला गैस स्टोव।

Gas Stove Without Gas Cylinder: देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से घर का खर्च भी बढ़ता है, जिससे काफी परेशानियां होती हैं। लेकिन इस बीच अब बाजार में एक ऐसा गैस स्टोव आया है, जिसमे आप बिना गैस सिलेंडर के जितना चाहे उतना खाना बना सकते हैं। हां, लेकिन इस गैस स्टोव में खाना बनाने के लिए आपको घर में बिजली का होना बेहद जरूरी है। दरअसल ये गैस स्टोव सिर्फ बिजली से ही चलता है, इसलिए बिजली होना जरूरी है।

ऑनलाइन साइट क्रोमा से खरीदने पर मिलेगी भारी छूट

इस गैस स्टोव का नाम पिजन रैपिडो प्रीमियम 1 बर्नर इंडक्शन कुकटॉप (Pigeon Rapido Premium 1 Burner Induction Cooktop) है। साथ ही इस गैस स्टोव की मदद से आप कभी भी किसी भी तरह का खाना बना सकते हैं। अगर आप इसे ऑनलाइन साइट क्रोमा से खरीदते हैं, तो आपके ये काफी सस्ती कीमत में मिलेगा।

गैस स्टोव में मिलेगी एलईडी डिस्प्ले

वैसे इस गैस स्टोव की डिब्बे में लिखी कीमत 3,195 रुपए है। क्रोम पर आप इसे 47 फीसदी छूट के बाद 1,699 रुपए में खरीद सकते हैं। अगर बात हम इस गैस स्टोव के फीचर्स की करें तो इसमें आपको एलईडी डिस्प्ले मिलती है। साथ ही इसमें डिजिटल टाइमर कंट्रोल भी देखने को मिलता है। खास बात ये है कि आपको इसमें ऑटो-ऑफ का ऑप्शन भी मिलेगा।

इस गैस स्टोव में वैसे तो बहुत खूबियां हैं, लेकिन बिजली नहीं होने पर ये आपके किसी काम का नहीं होगा। इसलिए आप इसमें खाना बिजली होने के समय ही बनाना जरूरी होगा। हालांकि बिजली से चलने के कारण आपका खर्चा गैस सिलेंडर के मुकाबले काफी कम होगा। लोग भी इन गैस स्टोव को ले रहे हैं। लोगों का साफ कहना है कि महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने उनका घर का खर्च बढ़ा रहा है, इसलिए उन्हें दूसरा ऑप्शन लेना ही होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article