nirmala sitharaman: वित्त मंत्री ने कहा- जनधन और बेसिक सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 6, 2024, 06:36 PM IST

Jan Dhan Bank Accounts: बैंक केवल उन मामलों में जुर्माना लगाते हैं, जहां ग्राहक अपने अन्य खातों में आवश्यक राशि बनाए रखने में विफल रहते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जन धन और बेसिक सेविंग अकाउंट में मिनिमम राशि बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है।

Jan Dhan Bank Accounts: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि जन धन और बेसिक सेविंग अकाउंट में मिनिमम राशि बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक केवल उन मामलों में जुर्माना लगाते हैं, जहां ग्राहक अपने अन्य खातों में आवश्यक राशि बनाए रखने में विफल रहते हैं। वित्त मंत्री राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा पांच साल में खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर ग्राहकों से लगभग 8,500 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूलने से संबंधित पूरक प्रश्न का उत्तर दे रही थीं।

Nirmala Sitharman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

न्यूनतम राशि रखने का प्रावधान

निर्मला सीतारमण ने कह कि बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने का प्रावधान प्रधानमंत्री जन धन खातों और गरीब लोगों के बुनियादी खातों पर लागू नहीं होता है। यह केवल उन लोगों के लिए है जिनकी न्यूनतम राशि एक निश्चित स्तर पर होने की उम्मीद है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह सामने आया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2019-20 से पांच साल में इस मद में लगभग 8,500 करोड़ रुपये वसूले।

End of Feed