दिवाली-छठ में घर जाना है? फ्लाइट टिकट बुकिंग में करें ये आसान टिप्स, बचेंगे हजारों रुपये

Diwali-Chhath Flight Booking Tips: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने की चाहत में फ्लाइट और ट्रेन टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है, जिससे किराए भी बहुत महंगे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ी समझदारी से टिकट बुक करें, तो काफी पैसे बचाए जा सकते हैं और सफर आसान हो सकता है।

Diwali-Chhath Flight Booking Tips: दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर हर कोई अपने घर जाना चाहता है। ऐसे में ट्रेन के साथ-साथ फ्लाइट टिकट की मांग भी बढ़ जाती है और किराए भी आसमान छूने लगते हैं। अगर आप भी इन त्योहारों में घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करते समय कुछ आसान उपाय अपनाकर हजारों रुपये बचा सकते हैं। त्योहारों के समय टिकट की डिमांड बहुत ज्यादा होती है। अगर आप आखिरी समय तक इंतजार करेंगे तो टिकट महंगे मिलेंगे या मिलेंगे ही नहीं। इसलिए जैसे ही आपकी छुट्टियों की तारीख तय हो, तुरंत टिकट बुक कर लें। अगर नहीं कर सके तो यहां बताए गए टिप्स पर गौर करें आपको सस्ते में टिकट मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ काम के टिप्स।

Diwali flight booking tips

फ्लाइट टिकट बुकिंग टिप्स (तस्वीर-istock)

इनकॉग्निटो मोड में करें सर्च

जब आप बार-बार एक ही रूट की टिकट सर्च करते हैं, तो वेबसाइट्स आपकी एक्टिविटी ट्रैक करती हैं और किराया बढ़ा देती हैं। इससे बचने के लिए ब्राउजर का इनकॉग्निटो मोड इस्तेमाल करें। इससे सर्च हिस्ट्री सेव नहीं होगी और आपको वास्तविक किराया दिखेगा।

End of Feed