Railway Stations: अब रेलवे स्टेशन पर भी मिलेगा सस्ता आटा और चावल, जानें क्या है रेट

Flour And Rice On Railway Stations: रेलवे ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए लोग रेलवे स्टेशन से रोजाना घर का राशन खरीद सकते हैं। रेलवे स्टेशनों पर भारत ब्रॉन्ड के आटा और भारत चावल की बिक्री की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन महीने तक चलाने का फैसला किया है।

Flour And Rice On Railway Stations: आज के समय में लोगों के लिए टाइम मैनजमेंट सबसे बड़ी चुनौती है। भाग-दौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर अपने घरेलू काम के लिए वक्त नहीं निकाल पाते हैं। जॉब और घर के बीच संतुलन बनाने में मुश्किल होती है और कई बार लोग अपने घर का सामान और राशन खरीदने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। भारतीय रेलवे ने इस समस्या को सुलझाने के लिए और वर्क लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर राशन बेचने का फैसला किया है। रेलवे ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके जरिए लोग रेलवे स्टेशन से रोजाना घर का राशन खरीद सकते हैं।

Bharat Brand Rice and Flour

चुनिंदा स्टेशनों पर मिलेगी यह सुविधा

आम उपभोक्ताओं और यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे बोर्ड ने उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सहयोग से कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर इस सुविधा को शुरू करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट अगर सफल रहा तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा। देश के कुछ चुने हुए रेलवे स्टेशनों पर सस्ते दरों पर चावल और आटा बेचने वाली वैन खड़ी करने की अनुमति मिलेगी। वैन के जरिए ही आटा और चावल की बिक्री की जाएगी।

End of Feed