Fingerprint Vs face lock Vs PIN code: भारत में आज के समय में काफी ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन को सिक्योर और सुरक्षित रखने के लिए हम फिंगरप्रिंट (Fingerprint), फेस लॉक (Face Lock), पिन कोड (PIN Code) या पैटर्न लॉक (Pattern Lock) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी लॉक में से आपके फोन के लिए कौन-सा लॉक सबसे ज्यादा सुरक्षित है।
Fingerprint Vs face lock Vs PIN code
फिंगरप्रिंट (Fingerprint)
फिंगरप्रिंट लॉक तेज और सुरक्षित है, लेकिन यह 100% सुरक्षित नहीं है। आपकी उंगली का निशान यूनिक होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल आसान और अच्छा है। लेकिन अगर कोई सोते समय आपकी उंगली फोन पर लगा दे, तो लॉक खुल सकता है। इसके अलावा अगर उंगली गंदी या गीली है तो आपको फोन अनलॉक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: Train Tickets: रेलवे काउंटर से खरीदे टिकट को ऑनलाइन कैसे कैंसिल करें? जानें सबसे आसान तरीका
फेस अनलॉक (Face Unlock)
आमतौर पर फेस अनलॉक को कम सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि कई स्मार्टफोन्स में सिर्फ कैमरे से चेहरा स्कैन होता है (2D), जो फोटो से भी खुल सकता है। iPhone या कुछ महंगे स्मार्टफोन में 3D फेस ID का सपोर्ट होता है, लेकिन रात के समय या कम रोशनी में यह ठीक से काम नहीं करते हैं। ऐसे में फेस अनलॉक का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं माना जाता है।
पिन कोड (PIN Code)
फिंगरप्रिंट और फेस लॉक के अलावा पैटर्न और पिन कोड का भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ज्यादातर स्मार्टफोन में अब पैटर्न लॉक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा सुरक्षित लॉक की बात करें तो पिन कोड को सबसे सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि कोई आपकी उंगली या चेहरा चुराकर पासवर्ड नहीं जान सकता।
अगर आप 8 अंकों से ज्यादा का PIN या अल्फान्यूमेरिक पासवर्ड (जैसे gadar420@) इस्तेमाल करते हैं तो इस तरह के पासवर्ड सबसे ज्यादा सिक्योर होते हैं। ध्यान रखें कि आपको बहुत आसान PIN (1234, 0000) का इस्तेमाल नहीं करना है।
