यूटिलिटी

Train Tickets: रेलवे काउंटर से खरीदे टिकट को ऑनलाइन कैसे कैंसिल करें? जानें सबसे आसान तरीका

Train Tickets Rules: रेलवे यात्री (टिकट कैंसिल करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार, ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कुछ घंटे पहले तक टिकट कैंसिल किया जा सकता है। हालांकि, वेटिंग लिस्ट वाले टिकट सिर्फ रेलवे काउंटर से ही कैंसिल किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं नियम।

Image

Train Tickets Rules

Train Tickets Rules: आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, लेकिन लाखों यात्री अब भी रेलवे काउंटर से टिकट खरीदते हैं। अगर कभी अचानक यात्रा कैंसिल करनी पड़े, तो ऐसे में क्या टिकट को कैंसिल करने के लिए काउंटर ही जाना होगा या इस टिकट को भी ऑनलाइन कैंसिल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि रेलवे के नियम क्या हैं।

क्या काउंटर से खरीदा टिकट ऑनलाइन कैंसिल हो सकता है?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि अब रेलवे काउंटर से खरीदे गए टिकट को ऑनलाइन भी कैंसिल किया जा सकता है। यानी, अब आपको ऐसे टिकट को कैंसिल कराने के लिए स्टेशन जाकर लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, टिकट का रिफंड लेने के लिए रेलवे आरक्षण काउंटर पर जाना जरूरी होगा।

ऑनलाइन काउंटर टिकट कैंसिल करने की प्रोसेस

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो तरीके उपलब्ध कराए हैं, जिनसे वे अपना काउंटर टिकट ऑनलाइन कैंसिल कर सकते हैं।

पहला तकीरा IRCTC वेबसाइट से टिकट कैंसिल करने का है। इसमें आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद "Cancel Counter Ticket" ऑप्शन को चुनें और अपना PNR नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालकर टिकट कैंसिल करें। इसके बाद रिफंड के लिए नजदीकी रेलवे काउंटर पर जाकर ले सकेंगे।

वहीं दूसरे तरीके की बात करें तो आपको 139 रेलवे पूछताछ नंबर पर कॉल करना होगा। रेलवे पूछताछ नंबर 139 पर कॉल करें। टिकट कैंसिलेशन का विकल्प चुनें। PNR नंबर और यात्रा की तारीख जैसी जरूरी जानकारी दें। लेकिन इस प्रोसेस में भी आपको टिकट कैंसिल होने के बाद रिफंड के लिए काउंटर पर जाना होगा।

ऑनलाइन टिकट कैंसिल करने की लिमिट

रेलवे यात्री (टिकट कैंसिल करना और किराया वापसी) नियम 2015 के अनुसार, ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कुछ घंटे पहले तक टिकट कैंसिल किया जा सकता है। हालांकि, वेटिंग लिस्ट वाले टिकट सिर्फ रेलवे काउंटर से ही कैंसिल किए जा सकते हैं।

टिकट कैंसिलेशन से जुड़ी जरूरी बातें

  • टिकट कैंसिलेशन का शुल्क ट्रेन और क्लास के अनुसार अलग-अलग होता है।
  • तत्काल (Tatkal) टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा रिफंड नहीं होता।
  • यदि ट्रेन कैंसिल हो जाती है, तो पूरा पैसा वापस मिलता है।
  • अगर टिकट की पेमेंट UPI, डेबिट कार्ड या वॉलेट से की गई है, तो रिफंड केवल काउंटर से मिलेगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article