Rule Change: एक मई से बदलने जा रहे हैं आपके पैसे से जुड़े कई नियम, नए महीने की शुरुआत से पहले जान लीजिए सबकुछ

Financial Rule Change From 1 May: कई बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के चार्ज बदल जाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करने की अवधि समाप्त हो रही है। साथ ही मई के महीने में आधार से पैन कार्ड को लिंक करने की नई डेडलाइन भी आई है

Financial Rule Change From 1 May: अप्रैल का महीना खत्म हो रहा और दो दिनों बाद नए महीने मई की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही कई सारे वित्तीय नियमों में बदलाव होगा। कई बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के चार्ज बदल जाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करने की अवधि समाप्त हो रही है। साथ ही मई के महीने में आधार से पैन कार्ड को लिंक करने की नई डेडलाइन भी आई है... तो चलिए जान लेते हैं बदलने वाले वित्तीय नियमों के बारे में....

Financial Rules To Change From 1 May

एचडीएफसी केयर एफडी स्कीम

एचडीएफसी बैंक देश के सीनियर सिटीजन की देखभाल के लिए स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट चला रही है। इस स्कीम में निवेश की डेडलाइन10 मई, 2024 है। यह योजना मई 2020 में शुरू की गई थी। सीनियर सिटीजन स्पेशल एफडी पर 7.75 फीसदी तक की दर से ब्याज मिल रहा है। केवल 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के निवासी ही सीनियर सिटीजन केयर एफडी के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। क्योंकि यह स्कीम विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लाभ के लिए है।

End of Feed