FD Interest Rates: SBI के बाद इस बैंक ने दिया ग्राहकों को तोहफा, एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 16, 2023, 12:54 PM IST

FD Interest Rates: बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। यहां आप 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर चेक कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दिया है।
  • नई ब्याज दरें 10 जनवरी से प्रभावी हो चुकी हैं।
  • सीनियर सिटीजन को प्रति वर्ष 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

FD Interest Rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपोजिट (Fixed Deposite) के ब्याज दरों में वृद्धि की थी। वहीं इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी ने भी फिक्स्ड डिपोजिट पर ब्याज दर (FD Interest Rates In SBI) बढ़ा दिया है। अब 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जाएगा। नई ब्याज दर 10 जनवरी से बैंकों में लागू कर दिया गया है।

बैंक द्वारा की गई इस बढ़ोत्तरी के बाद सीनियर सिटीजन को प्रति वर्ष 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ (FD Interest Rates In BOI)दिया जाएगा। बता दें वरिष्ठ नागरिकों को 444 दिनों की एफडी पर 7.55% प्रति वर्ष ब्याज मिलेगा, वहीं 2 से 5 वर्ष तक की कम अवधि वाली एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। यहां आप नई ब्याज दरों की लिस्ट चेक कर (FD Interest Rates For Senior Citizens)सकते हैं।

End of Feed