kal Bharat Band Hai kya: किसानों का भारत बंद कल, क्या नहीं खुलेंगे स्कूल और दफ्तर?

Kisan Bharat Band(किसान भारत बंद): पंजाब के किसान पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं और केंद्र सरकार पर अपनी मांगें मानवाने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया है। दिनभर चलने वाला विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

kal Bharat Band Hai kya: किसान और सरकार के बीच बातचीत अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। किसान हरियाणा शंभू बॉर्डर पर जमा हैं और सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 16 फरवरी को भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने अन्य दूसरे किसान संगठनों और किसानों से भी इस भारत बंद में शामिल होने अनुरोध किया है। दिनभर चलने वाला विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा।

भारत बंद: चक्का जाम में शामिल होंगे किसान

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसान शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे। पंजाब में शुक्रवार को ज्यादातर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग चार घंटे के लिए बंद रहेंगे।

End of Feed