यूटिलिटी

EPFO: PF अकाउंट की बढ़ सकती है लिमिट, कर्मचारियों को मिल सकती है ज्यादा पेंशन

कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन () द्वारा PF अकाउंट की सुविधा प्रदान की जाती है। हर महीने आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF अकाउंट में जमा किया जाता है। अब सरकार द्वारा PF अकाउंट में जमा की जाने वाली रकम की हिस्सेदारी बढ़ाने के बारे में विचार किया जा रहा है। आइये जानते हैं, पूरा मामला क्या है।

Image

PF अकाउंट की बढ़ सकती है लिमिट, कर्मचारियों को मिल सकती है ज्यादा पेंशन

Photo : iStock

Employees Provident Fund Organisation: रिटायरमेंट के बाद जीवन में वित्तीय चुनौतियां बढ़ जाती हैं। ऐसा न हो इसके लिए ही भारत सरकार द्वारा पेंशन का प्रावधान किया गया है। हर महीने 15,000 रुपये से अधिक कमाई करने वाले कर्मचारी चाहें तो PF खाते का विकल्प चुन सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) द्वारा PF खाते की देखरेख की जाती है। जितने अधिक पैसे PF खाते में जमा होते हैं उतनी ही ज्यादा पेंशन किसी व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद मिलती है। अब खबर आ रही है कि श्रम मंत्रालय जल्द ही PF खाते में जमा किये जाने वाले कंट्रीब्यूशन की सीमा को बढ़ा सकता है। फिलहाल हर महीने किसी भी कर्मचारी की कमाई का 12% हिस्सा PF के रूप में काटा जाता है।

श्रम मंत्रालय कर रहा विचार

NDTV प्रॉफिट में छपी एक खबर के अनुसार श्रम मंत्रालय कर्मचारियों को अधिक पेंशन प्राप्ति के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के PF अकाउंट में किए जाने वाले अंशदान को बढ़ाने की अनुमति दे सकता है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा कर्मचारी पेंशन योजना 1995 में सुधार करने के बारे में विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि अधिक पेंशन प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को अधिक कंट्रीब्यूशन देना होगा और फिलहाल श्रम मंत्रालय द्वारा इन विकल्पों पर विचार भी किया जा रहा है।

कितना पैसा कहां जाता है?

अधिकतर लोगों को यही लगता है कि बेसिक सैलरी का पूरा 12% हिस्सा उनके PF खाते में ही जमा किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितना योगदान कर्मचारी अपनी कमाई से करता है उतना ही योगदान उसकी कंपनी द्वारा भी किया जाता है। बेसिक सैलरी के 12% हिस्से में से 8.67% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) खाते में जमा किया जाता है जबकि बाकी बचा 3.33% हिस्सा ही PF खाते में जमा होता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article