यूटिलिटी

EPFO: कर्मचारी अब ई-वॉलेट से निकाल सकेंगे PF का पैसा, श्रम सचिव ने बताया

ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं। डावरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं।

Image

कर्मचारी अब ई-वॉलेट से निकाल सकेंगे PF का पैसा

Photo : iStock

EPFO: सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की त्वरित निकासी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘यह बीमाकृत व्यक्ति, एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से किस तरह निकाल सकता है।’’

डावरा ने बताया

डावरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि स्वतः निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं। पर्यटन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आईं डावरा ने कहा, ‘‘अब आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि दावा सीधे वॉलेट में कैसे जा सकता है, तो फिर हमें कोई व्यवस्था बनानी होगी।

बैंकरों के साथ शुरू की बातचीत

इसके लिए हमने बैंकरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। हम इस बारे में एक योजना भी बनाने जा रहे हैं कि हम इसे व्यावहारिक रूप से किस तरह अंजाम दे सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क कर रहे हैं और हम बहुत जल्द ही एक योजना तैयार कर लेंगे।’’

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article