EPS Pensions Alert: पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से चलाई जा रही कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रति माह किए जाने की संभावना जताई जा रही है। यह बढ़ोतरी लगभग 650% होगी, जिससे लाखों पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह प्रस्ताव वर्तमान में संसदीय स्थायी समिति के विचाराधीन है।
EPF Pension
ये भी पढ़ें: Email और Gmail में क्या होता है फर्क, आज जान लीजिए
क्या है कर्मचारी पेंशन योजना (EPS)?
EPS को 16 नवंबर 1995 को शुरू किया गया था। यह योजना संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत नियोक्ता कर्मचारी के वेतन का 8.33% हिस्सा EPS अकाउंट में जमा करते हैं, जबकि केंद्र सरकार अतिरिक्त 1.16% योगदान करती है।
2014 में सरकार ने न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये निर्धारित किया था, लेकिन बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत के मद्देनजर इस राशि में अब संशोधन की मांग जोरों पर है।
क्या है प्रस्तावित बदलाव?
एक संसदीय समिति, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी सांसद बसवराज बोम्मई कर रहे हैं, ने श्रम मंत्रालय से कहा है कि वह EPS की तीसरे पक्ष द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को 2025 के अंत तक पूरा करें। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले एक दशक में महंगाई में काफी वृद्धि हुई है, इसलिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाना आवश्यक हो गया है।
EPS पेंशन पाने के पात्र कौन हैं?
58 वर्ष की आयु में कम से कम 10 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर पेंशन पात्रता होती है। यदि कर्मचारी 58 साल से पहले सेवा समाप्त करता है, लेकिन उसने 10 साल या अधिक सेवा की है, तो उसे प्रारंभिक पेंशन मिल सकती है।
