EPFO Higher Pension: इस तारीख तक बढ़ी हायर पेंशन की डेडलाइन, जानें- कब तक अपलोड कर सकते हैं सैलरी डिटेल्स

EPFO Higher Pension Deadline: ​इससे पहले हायर कंट्रीब्यूशन पर हायर पेंशन पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की सैलरी डिटेल्स अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था। मौजूदा कर्मचारियों से अधिक पेंशन का विकल्प चुनने संबंधी 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नए साल में अपने लाखों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत दी है। EPFO नियोक्ताओं के लिए अधिक पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की सैलरी डिटेल्स अपने डेटाबेस में अपलोड करने की डेडलाइन को 31 मई तक बढ़ा दी है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी मंडल के चेयरमैन ने नियोक्ताओं के लिए संबंधित डिटेल्स अपलोड करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है।

EPFO Higher Pension

ऑनलाइन सुविधा

इससे पहले हायर कंट्रीब्यूशन पर हायर पेंशन पेंशन का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों की सैलरी डिटेल्स अपलोड करने के लिए नियोक्ताओं को 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया गया था। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने सभी ग्राहकों को हायर कंट्रीब्यूशन पर अधिक पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प चुनने के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक ऑनलाइन सुविधा प्रदान की थी।

End of Feed