PF Balance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) के नियमों के अनुसार 15,000 से कम आय वाले कर्मचारियों के लिए PF अकाउंट में योगदान देना अनिवार्य है। साथ ही 15,000 या इससे अधिक कमाई वाले लोग अपनी इच्छा अनुसार PF अकाउंट में योगदान कर सकते हैं। अगर आपका भी PF कटता है तो आप जानते ही होंगे कि हर महीने बेसिक कमाई का 12% हिस्सा PF के नाम पर काटा जाता है। लेकिन यह 12% हिस्सा कितना और कहां जमा होता है और रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन कहां से मिलती है, यह सवाल शायद सभी लोग नहीं जानते। आज हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही हम आपको घर बैठे आसानी से PF बैलेंस (PF Balance) चेक करने के तरीके के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
कहां जाता है PF का पैसा
EPFO (Employees Provident Fund Organisation) द्वारा PF खाते के साथ-साथ कर्मचारी पेंशन प्रणाली (EPS) की देखरेख भी की जाती है। जैसा कि हमने ऊपर आपको बताया कि हर महीने आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF के लिए काटा जाता है। इस 12% हिस्से में से 8.33% हिस्सा EPS खाते में जमा किया जाता है और यहीं से रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन प्राप्त होती है। बचा हुआ 3.67% हिस्सा आपके PF अकाउंट में जमा किया जाता है। इस पैसे को आप मेडिकल इमरजेंसी, घर बनाने, शादी, बच्चों की शिक्षा आदि जैसे कारणों के लिए निकाल भी सकते हैं।
घर बैठे ऐसे चेक करने बैलेंस
अब हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे बहुत ही आसानी से अपने PF अकाउंट में मौजूद बैलेंस (How To Check PF Balance) कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए जा रहे आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: आपको सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां जाकर आपको सबसे ऊपर मौजूद सर्विसेज के विकल्प को चुनना है और यहां जाकर फॉर एम्पलॉइज का विकल्प खोजकर उसपर क्लिक कर लें। अब आपके सामने ऑप्शंस कि जो लिस्ट खुले वहां से मेम्बर पासबुक के विकल्प को खोजकर उसपर क्लिक कर लें।
स्टेप 2: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड अपना मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करके सबमिट करना है।
स्टेप 3: अब आपके आधार के साथ लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे दर्ज करने के बाद आपको वेरीफाई के विकल्प पर क्लिक करना है और OTP सही होने पर आपका PF बैलेंस आप अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
