अचानक से बढ़ गया बिजली का बिल, ऐसे करें शिकायत, तुरंत होगा एक्शन

बिजली का बिल अचानक बढ़ जाए तो इसे सामान्य मानकर अनदेखा नहीं करना चाहिए। पहले अपनी खपत और बिल की जांच करें, फिर जरूरत पड़ने पर बिजली कंपनी से शिकायत दर्ज कराएं। उपभोक्ता के तौर पर आपके पास कई कानूनी अधिकार मौजूद हैं।

गर्मियों के मौसम में बिजली की खपत बढ़ना आम बात है। खासकर राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC), कूलर और पंखे लंबे समय तक चलते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिल भी ज्यादा आता है, हालांकि अगर बिजली का बिल अचानक सामान्य से कई गुना अधिक आ जाए, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसकी जांच करना जरूरी है, क्योंकि कई बार इसके पीछे तकनीकी या बिलिंग से जुड़ी गड़बड़ी भी हो सकती है।

Electricity Bill Complaint

आखिर बिजली का बिल इतना ज्यादा क्यों आता है?

बिजली वितरण कंपनियां (DISCOMs) स्लैब आधारित टैरिफ सिस्टम पर काम करती हैं। इसका मतलब है कि जैसे-जैसे आपकी बिजली खपत (यूनिट) बढ़ती है, प्रति यूनिट दर भी बढ़ सकती है। इसलिए गर्मियों में कुछ हद तक बिल बढ़ना सामान्य है, लेकिन अगर बिल असामान्य रूप से बढ़ गया है, तो इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं।

End of Feed