E Shram Card Online: घर बैठे बनवाएं ई श्रम कार्ड, ये रही ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 11, 2023, 08:50 AM IST

E Shram Card Online Apply: सरकार ने असंगठित क्षेत्र में लगे लोगों के लिए ई-श्रम कार्ड की योजना लॉन्च है जिसके माध्यम से सरकार श्रमिक वर्ग के लोगों को अनेक योजनाओं और कई तरह के लाभ समय-समय पर देती रहेगी।

E Shram Card Online Apply: ई-श्रमिक कार्ड जो भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्र में लगे लोगों के लिए बनाए जा रहे हैं जिसके द्वारा सरकार असंगठित क्षेत्र में लगे लोगों का डाटा इकट्ठा कर रही है लेकिन अभी तक बहुत अधिक संख्या में लोगों ने इस योजना में पंजीकरण नहीं कराया है, और बहुत जगहों से ऐसा भी सुनने को आया है कि ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए लोगों से पैसे की मांग की जा रही है लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि ये कार्ड एकदम मुफ्त में बनाया जा रहा है। जानकारी के अभाव में श्रमिक वर्ग के लोग पैसे देकर अपना कार्ड बनवा रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपना ई-श्रमिक कार्ड बनवा सकते है।

E Shram Card Online: घर बैठे बनवाएं ई श्रम कार्ड, ये रही ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

ऑनलाइन कैसे बनवाए ई-श्रमिक कार्ड

  • सबसे पहले www.eshram.gov.in पर जाएं
  • साइट पर दिए गए register on eshram विकल्प को चुनें
  • अपना मोबाइल नं0 रजिस्टर करें (आधार से लिंक मो0 नं0)
  • मोबाइल पर मिले ओ.टी.पी. को वॉक्स में दर्ज करें
  • ओ.टी.पी. वैरीफिकेशन के बाद अपनी पूरी व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अपनी वार्षिक आय की जानकारी दें
  • अपनी व्यवसायिक कौशल की जानकारी दें
  • अपने बैंक खाते का विवरण दर्ज करें
  • अपने सभी विवरण को ध्यान पूर्वक चैक कर लें और सबमिट पर क्लिक करें
  • इस तरह आप अपना ई-श्रमिक कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बना सकते है।

End of Feed