Bank: 'गलत बीमा की बिक्री रोकें बैंक', धोखाधड़ी वाले तरीके अपना रही हैं कंपनियां

Banks: आमतौर पर, बैंक अपनी सहायक बीमा कंपनियों के उत्पादों को बेचने की कोशिश करते हैं। अगर ग्राहक इसका विरोध करते हैं, तो शाखा अधिकारी कहते हैं कि उनपर ऊपर से दबाव है। बैंकों से खाताधारकों के हितों को सबसे अधिक महत्व देने को कहा गया है।

Banks: सरकार ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों से इंश्योरेंस प्रोडक्ट की गलत बिक्री रोकने और खाताधारकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने यह बात कही। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि वित्तीय सेवा विभाग (DFS) को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बैंक और जीवन बीमा कंपनियां ग्राहकों से पॉलिसी खरीदने के लिए धोखाधड़ी वाले और अनैतिक तरीके अपना रही हैं।

insurance policy

जीवन बीमा पॉलिसी की बिक्री

जोशी ने कहा कि ऐसे में बैंकों को इस मामले पर संवेदनशील बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बैंकों से खाताधारकों के हितों को सबसे अधिक महत्व देने को कहा गया है। ऐसे उदाहरण हैं, जहां दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में 75 वर्ष से अधिक आयु के ग्राहकों को जीवन बीमा पॉलिसी बेची गईं।

End of Feed