Lok Adalat: दिल्ली में 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली में 25 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी जिसमें आप कई तरह के बिल माफ करवा सकते हैं। वाहन के चालान के अलावा और भी कई तरह के मामले लोक अदालत में निपटाए जाते हैं। जानें 7 कोर्ट परिसरों की सूची, ट्रैफिक चालान डाउनलोड करने का लिंक और जरूरी दिशा-निर्देश।

दिल्ली में ट्रैफिक चालान और नोटिस के निपटारे के लिए 25 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) द्वारा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से आयोजित यह लोक अदालत राजधानी के सात कोर्ट परिसरों में लगेगी। ऐसे वाहन चालक जिनके चालान लोक अदालत में निपटारे के लिए पात्र हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Lok Adalat

National Lok Adalat Delhi 2026: दिल्ली ट्रैफिक चालान लोक अदाल

Delhi Traffic Lok Adalat 2026: इन 7 कोर्ट परिसरों में होगा आयोजन

  • पटियाला हाउस कोर्ट
  • कड़कड़डूमा कोर्ट
  • राउज एवेन्यू कोर्ट
  • साकेत कोर्ट
  • तीस हजारी कोर्ट
  • रोहिणी कोर्ट
  • द्वारका कोर्ट

End of Feed