यूटिलिटी

Senior Citizen Free Treatment: दिल्ली में किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, यहां जानें सबकुछ

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुछ समय पहले ही दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाने की बात कही थी। अब हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने घोषणा कर दिल्ली में वरिष्ठ नागिरकों को मुफ्त इलाज की बात कही है। मुफ्त इलाज का लाभ किन्हें और कैसे मिलेगा इस बारे में यहां जानकारी दी जा रही है।

Image

दिल्ली में किन बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Photo : Times Now Digital

Delhi Senior Citizen Free Treatment: दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों को अब मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में घोषणा कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दिए जाने की जानकारी भी दी थी। वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संजीवनी योजना चलाई जाएगी। इस योजना के तहत किन लोगों को लाभ मिलेगा और कैसे वरिष्ठ नागरिक मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं, आइये जानते हैं।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ देश की राजधानी में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को ही मिलेगा। इस योजना के तहत पात्रता संबंधित कोई खास नियम और दिशा-निर्देश तय नहीं किये गए हैं। इसका मतलब ये है कि देश की राजधानी में मौजूद 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक मुफ्त इलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इलाज की उपरी लिमिट को लेकर भी कोई नियम तय नहीं किये गए हैं।

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना से संबंधित जानकारी देते हुए यह भी बताया कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन करेंगे और उन्हें एक कार्ड देंगे। दिल्ली में अगले महीने चुनाव होने हैं जिसके बाद कार्ड के आधार पर वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा पायेंगे।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article