दिल्ली सरकार 5 अप्रैल से शुरू करेगी आयुष्मान भारत योजना, इन लोगों को सबसे पहले मिलेगा फायदा

Ayushman Bharat scheme Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस पहल से दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, मरीजों को बेहतर प्राथमिक देखभाल मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मरीजों के रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखे जाएंगे, जिससे बेहतर निगरानी और प्रबंधन हो सकेगा।

Ayushman Bharat scheme Delhi: दिल्ली सरकार की आयुष्मान भारत योजना में ‘‘सबसे गरीब लोगों’’ को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के तहत 10 अप्रैल तक एक लाख लोगों को शामिल किया जाएगा, जिसका उद्देश्य दिल्ली के स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार करना है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने यह जानकारी दी।

Ayushman Bharat Yojana

आयुष्मान भारत कार्ड।

सिंह ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि योजना के तहत दिल्ली के सबसे गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसमें अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता वाले परिवार शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के बाद आयुष्मान भारत योजना को तेजी से लागू किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों को लाभ मिले।’’

End of Feed