यूटिलिटी

30 सितंबर है डेडलाइन, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 28, 2023, 05:23 PM IST

2000 रुपये के नोट (2000 Rs Note Exchange) बदलने से लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन है। अगर आपने अभी तक इन कामों को पूरा नहीं किया है, तो तुरंत इसे पूरा करें। क्योंकि आपको वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

Image

Note Exchange, 2000 Note Exchange, Post office, SBI, एसबीआई,

Photo : iStock

सितंबर का महीना बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। इसके साथ ही कुछ जरूरी काम करने की तय समय-सीमा भी समाप्त हो जाएगी। इन कामों में 2000 रुपये के नोट (2000 Rs Note Exchange) बदलने से लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास स्कीम में निवेश करने की डेडलाइन है। अगर आपने अभी तक इन कामों को पूरा नहीं किया है, तो तुरंत इसे पूरा करें। क्योंकि आपको वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि क्या हैं ये जरूरी काम।

2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। केंद्रीय बैंक ने कहा था कि वे 2000 रुपये के नोट 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में जमा कराएं या फिर अन्य मूल्य के नोटों से बदल लें। अब 2000 रुपये के नोटों के बदलने की अंतिम तारीख नजदीक है। डेडलाइन खत्म होने कुछ ही दिन बचे हैं। रिजर्व बैंक के अनुसार, 30 सितंबर 2023 तक अपने रवाइज बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। 23 मई से ही 2000 रुपये के नोट बदले और बैंकों में जमा किए जा रहे हैं। आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर नोटों को बदल सकते हैं या फिर 2000 रुपये के नोट को अपने खाते में जमा कर सकते हैं।

बैंक लॉकर के लिए एग्रीमेंट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में या फिर किसी और बैंक में अगर आपका भी लॉकर है, तो आपके लिए जरूरी खबर है। लॉकर (Bank Locker Rule) रखने वाले ग्राहक नए एग्रीमेंट पर साइन जल्द से जल्द कर दें। रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि वे 30 सितंबर तक एग्रीमेंट पर अपने 75 फीसदी ग्राहकों का साइन करवाएं। सभी बैंकों को अपने लॉकर समझौते की स्थिति को रिजर्व बैंक के कुशल पोर्टल पर भी अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

SBI WieCare स्कीम में निवेश

देश के वरिष्ठ नागरिकों के निवेश के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वीकेयर स्कीम (SBI Wecare Scheme) चला रहा है। सीनियर सिटीजन को SBI की ये स्कीम पांच साल के निवेश पर शानदार रिटर्न ऑफर कर रही है। जरूरी बात यह है कि इस स्कीम में 30 सितंबर 2023 तक ही निवेश किया जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश पर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी से अधिक का अतिरिक्त ब्याज दे रहा है। इस स्कीम में निवेश कर SBI की FD से 0.50 फीसदी अधिक रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में आधार अपडेट

अगर आप सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश कर रहे हैं, तो 30 सितंबर तक आधार नंबर अपडेट कराना जरूरी है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) समेत जैसी स्कीम्स में निवेश करने वालों के लिए आधार अपडेट करना अनिवार्य है। तय समय पर ये काम नहीं पूरा करने वाले का खाता फ्रीज भी हो सकता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojha author

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मी... और देखें

End of Article