यूटिलिटी

शुरू हो गई DDA की हाउसिंग स्कीम, खरीदना है दिल्ली में घर, तो ऐसे करें अप्लाई

Buy Flats in Delhi: इस स्कीम में ई-ऑक्शन के अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। फेस्टिवल स्पेशल इस हाउसिंग स्कीम में विभिन्न कैटिगिरी के 32 हजार फ्लैट्स होंगे। फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में DDA फ्लैट्स की बिक्री करेगा।

Image

शुरू हो गई DDA की हाउसिंग स्कीम, खरीदना है दिल्ली में घर, तो ऐसे करें अप्लाई

Delhi Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA ने अपनी स्पेशल हाउसिंग स्कीम लॉन्च कर दी है। 24 नवंबर से ही से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में DDA फ्लैट्स की बिक्री करेगा। अगर आप दिल्ली-एनसीआर (Buy Flats in Delhi-NCR) में घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो DDA शानदार मौका लेकर आया है। डीडीए की इस हाउसिंग स्कीम में 32 हजार फ्लैट्स होंगे।

पहले आओ पहले पाओ

इस स्कीम में ई-ऑक्शन के अलावा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भी फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। फेस्टिवल स्पेशल इस हाउसिंग स्कीम में विभिन्न कैटिगिरी के 32 हजार फ्लैट्स होंगे। इस स्कीम के जरिए डीडीए पहली बार 1100 लग्जरी फ्लैट्स लॉन्च करने जा रहा है। इसमें पेंटहाउस, सुपर एचआईजी और एचआईजी फ्लैट्स हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी जगह और फ्लोर के हिसाब से पैसे जमा करे बुकिंग करवा सकता है। इस स्कीम में दो फ्लैट्स खरीदने का भी ऑप्शन उपलब्ध है।

आवेदन कैसे करें

डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं। https://dda.gov.in/

अपना पैन और अन्य आवश्यक डिटेल्स प्रदान करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

अपने बनाए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।

वेबसाइट पर योजना के लिए खुद को रजिस्टर करें।

फ्लैट की शुरुआती कीमत

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कैटेगरी में फ्लैट की कीमतें 11.5 लाख, निम्न-आय समूह (LIG) कैटेगरी में फ्लैट की कीमतें 23 लाख, मध्यम-आय समूह (MIG) में एक करोड़, एचआईजी की 1.4 करोड़, सुपर एचआईजी की कीमत 2.5 करोड़ और पेंटहाउस की कीमत पांच करोड़ से शुरू हो रही है। फ्लैट बुक करवाने, अलॉटमेंट और पजेशन की प्रक्रिया डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरी तरह ऑनलाइन होगी। डीडीए के अनुसार, योजना के तहत बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले सभी फ्लैट नवनिर्मित हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article