यूटिलिटी

Cyber Fraud Alert:ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत डायल करें ये नंबर, तुरंत होगी कार्रवाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 09:54 AM IST

cyber fraud alert: हाल ही में राष्ट्रीय साइबर क्राइम ब्यूरो ने ऑनलाइन धोखधड़ी के मामलों को रोकने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। साथ ही पुलिस ऑपरेटर द्वारा आपके बैंक से संबंधित डिटेल्स दर्ज की जाएंगी।

cyber fraud alert: ऑनलाइ ठगी और साइबर क्राइम्स के मामले इन दिनों तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इससे निपटने के लिए पुलिस लगातार एक के बाद एक कदम उठा रही है। हाल ही में भारत सरकार ने ऑनलाइन धोखाधड़ी वालों की नकेल कसने के लिए 6 अंकों का हेल्पलाइन नंबर 155260 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ध्यान रहे आपको बैंक अकाउंट पंजीकृत मोबाइल नंबर से कॉल करना है। यहां आपसे फ्रॉड से संबंधित पूरी जानकारी ली जाएगी।

भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, इस दौरान अकाउंट पिन की जानकारी न दें, क्योंकि इस प्रकार नंबर का झांसा देकर कोई धोखाधड़ी कर सकता है। ये नंबर राष्ट्रीय साइबर क्राइम ब्यूरो द्वारा जारी किया गया है। ध्यान रहे पीड़ित के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा Acknowledgement Number आ जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article