यूटिलिटी

बिना गैस और बिजली के बनेगा खाना! इंडियन ऑयल ने शुरू की ‘सूर्य नूतन’ कुकिंग सिस्टम की बुकिंग

Surya Nutan Cooking System: ‘सूर्य नूतन’ कुकिंग सिस्टम घरेलू रसोई में बड़ा बदलाव ला सकता है। यह ना केवल गैस और बिजली पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

Image

बिना गैस और बिजली के बनेगा खाना! इंडियन ऑयल ने शुरू की ‘सूर्य नूतन’ कुकिंग सिस्टम की बुकिंग

देश में खाना बनाने के पारंपरिक तरीकों एलपीजी सिलिंडर और इंडक्शन के बीच अब एक नया विकल्प सामने आया है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ‘सूर्य नूतन’ (Surya Nutan) नाम से इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम पेश किया है, हालांकि इसकी लॉन्चिंग साल 2022 में ही हुई थी लेकिन अब इसकी प्री-बुकिंग हो रही है। इस तकनीक की खासियत यह है कि इसमें खाना बनाने के लिए ना गैस की जरूरत होती है और ना ही सीधे बिजली की, बल्कि यह सौर ऊर्जा पर आधारित है।

कैसे काम करता है ‘सूर्य नूतन’ सिस्टम

Surya Nutan को खासतौर पर भारतीय घरों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे सबसे पहले 2022 में पेश किया गया था। सामान्य सोलर कुकर की तरह इसे धूप में रखने की जरूरत नहीं होती। इसके लिए घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जिन्हें एक केबल के जरिए किचन में मौजूद कुकटॉप से जोड़ा जाता है। इस तरह किचन के अंदर ही सौर ऊर्जा से खाना पकाया जा सकता है।

बारिश और कम धूप में से नो टेंशन

अक्सर सोलर उपकरणों को लेकर यह चिंता रहती है कि बारिश या कम धूप में वे काम नहीं करेंगे। लेकिन ‘सूर्य नूतन’ में यह समस्या नहीं है। यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर बिजली से भी चलाया जा सकता है, जिससे हर मौसम में इसका इस्तेमाल संभव हो जाता है।

surya nutan solar stove

surya nutan solar stove

अलग-अलग मॉडल और कीमत

कंपनी ने इस सोलर कुकिंग सिस्टम को तीन अलग-अलग मॉडल में उपलब्ध कराया है। इसका बेस मॉडल करीब 12,000 रुपये से शुरू होता है, जबकि प्रीमियम मॉडल की कीमत लगभग 23,000 रुपये तक जाती है। प्रीमियम वर्जन में एक सामान्य परिवार के लिए दिनभर का खाना आसानी से बनाया जा सकता है। उम्मीद है कि मांग बढ़ने के साथ इसकी कीमतें भविष्य में कम हो सकती हैं।

ऐसे करें प्री-बुकिंग

इच्छुक ग्राहक इस सिस्टम की प्री-बुकिंग आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसमें नाम, ईमेल और परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी डिटेल देनी होती है। साथ ही यह भी चुनना होता है कि सिंगल बर्नर चाहिए या डबल बर्नर। सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दिया जाता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article