यूटिलिटी

Cinemavilla 2023 Movies Download: क्या Cinemavilla Website से डाउनलोड कर सकते हैं फिल्में, क्या कहता है देश का कानून

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 04:18 PM IST

Cinemavilla 2023 HD Movies Download, Cinemavilla 2023 Tamil Movies Download:​ नई फिल्मों और वेब सीरीज के साथ ही आप यहां से पुरानी फिल्में, वेब सीरीज, ऑडियो या फिर वीडियो सॉन्ग भी एचडी फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि ये एक टोरेंट वेबसाइट है जो पाइरेटेड कंटेंट दिखाती है और हमारे देश में पाइरेसी गैर कानूनी है।

Image

Cinemavilla 2023 Movies Download (Pic- Twitter)

Photo : Twitter

Cinemavilla 2023 Movies Download Torrent Website: पाइरेसी आज के समय में हर देश की एक बड़ी समस्या है। पाइरेसी के चलते फिल्म बनाने वालों को करोड़ों रुपए का नुकसान भी हो रहा है। भारत समेत दुनियाभर में आज कई सारी ऐसी वेबसाइट्स मौजूद हैं, जहां से आप फिल्मों और वेब सीरीज को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से वीडियो और ऑडियो गाने भी HD फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स में Cinemavilla, MoviesBaba, Moviesflix, Tamilrockers, MP4moviez, Movierulz, Moviescounter, Filmyzilla, Isaimini समेत तमाम ऐसी वेबसाइट्स हैं, जहां से आप गाने, मूवीज, वेब सीरीज, ट्रेलर आदि डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां पाइरेटेड कंटेंट ही उपलब्ध होता है।

पाइरेसी के चलते फिल्म बनाने वालों को बहुत ही ज्यादा नुकसान भी होता है। साथ ही पाइरेसी की चपेट में आने के चलते फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाती है और कई बार बुरी तरह फ्लॉप भी हो जाती हैं। पाइरेसी से सरकार को भी घाटा पहुंचता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cinemavilla Website एक गैर कानूनी वेबसाइट है और आप यहां से MP4, 360P, 480P, 720P, 1080P, CamRip समेत कई सारे वीडियो फॉर्मेट में फिल्मों और वेब सीरीज को डाउनलोड कर सकते हैं।

Cinemavilla Website क्या है?

Cinemavilla Website एक टोरेंट वेबसाइट है। टोरेंट वेबसाइट का मतलब ये होता है कि आप इस तरह की वेबसाइट्स से नई फिल्मों को रिलीज डेट से पहले या फिर रिलीज के दिन अच्छी क्वालिटी में डाउनलोड कर सकते हैं। पाइरेसी की शिकार सिर्फ बॉलीवुड फिल्में ही नहीं होती है, बल्कि इसकी चपेट में हॉलीवुड, टॉलीवुड समेत सभी देशों की फिल्म इंड्रस्ट्री हैं और उन्हें काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं फिल्मों के ऑनलाइन लीक होने से लोग घर पर ही फिल्म देख लेते हैं। हालांकि ये वर्जन उनके गैजेट के लिए भी सुरक्षित नहीं है।

Cinemavilla Website से फिल्म डाउनलोड करते हुए पकड़े जाने पर क्या होगा?

पाइरेसी को लेकर भारत सरकार काफी सख्त है और Cinemavilla Website समेत कई सारी वेबसाइट्स को पिछले काफी समय से बैन कर रखा है। वहीं सिनेमैटोग्राफी कानून 2019 के तहत ये प्रावधान लागू है कि जो कोई भी निर्माता की लिखित परमिशन के बिना इस तरह की वेबसाइट्स पर फिल्मों या वेब सीरीज को अपलोड या डाउनलोड करता है, तो उसपर भारी जुर्माना लगाने के साथ तीन साल जेल की सजा हो सकती है।

क्या Cinemavilla Website से फिल्में डाउनलोड करना सेफ है?

आपको बता दें कि Cinemavilla Website से फिल्मे, वेब सीरीज या कुछ भी डाउनलोड करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।इस तरह की वेबसाइट्स न सिर्फ एंटी-पाइरेसी कानून का उल्लंघन करती है, बल्कि ऐसी वेबसाइट्स पर फिल्में अपलोड या डाउनलोड करने की वजह से आप कानूनी तौर से बुरी तरह फंस भी सकते हैं।

कानूनी तौर से फंसने पर आप या तो जेल जा सकते हैं, या फिर आपके ऊपर काफी बड़ा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। वहीं इस तरह की सभी वेबसाइट्स में कई तरह के वायरस भी होते हैं, जो फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर को खराब करने के साथ आपका प्राइवेट डेटा भी चुरा लेते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article