यूटिलिटी

पेट्रोल पंप नहीं खोल सकते? घर के बाहर EV चार्जिंग पॉइंट लगाकर हो सकती है कमाई? जानें कैसे खोलें

EV चार्जिंग पॉइंट शुरू करने से पहले इसके लिए बिजली नियमों, आवश्यक अनुमतियों और सुरक्षा मानकों की जानकारी लेना जरूरी है। साथ ही निवेश, बिजली खपत और संभावित ग्राहकों का आकलन करके ही इसमें कदम रखना बेहतर रहेगा।

Image

पेट्रोल पंप नहीं खोल सकते? घर के बाहर EV चार्जिंग पॉइंट लगाकर हो सकती है कमाई? जानें कैसे खोलें

पेट्रोल पंप का मालिक बनना कभी एक ख्वाब हुआ करता था लेकिन अब यह धीरे-धीरे बदल रहा है। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। ऐसे में EV चार्जिंग स्टेशनों की मांग भी बढ़ती जा रही है। तो यदि आपके पास पर्याप्त जगह है और पेट्रोल पंप नहीं खोलने का आपको मलाल है तो आप EV चार्जिंग पॉइंट लगाकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको अच्छी-खासी कमाई भी होगी।

बढ़ रही है EV चार्जिंग की मांग

इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और बाइक खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गांव से लेकर शहर तक में लोग खूब ईवी खरीद रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं, हालांकि अभी भी कई इलाकों में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की कमी है। ऐसे में रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों और मुख्य सड़कों के पास छोटे EV चार्जिंग पॉइंट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है।

घर से भी शुरू किया जा सकता है कारोबार

अगर आपका घर सड़के के किनारे है या सड़क किनारे आपकी जमीन है तो वहां EV चार्जिंग यूनिट लगाई जा सकती है। इसके लिए सामान्य घरेलू चार्जर से लेकर फास्ट चार्जर तक कई विकल्प मौजूद हैं। लोग अपनी गाड़ी चार्ज कराने के लिए पैसे देते हैं, जिससे आपकी नियमित कमाई हो सकती है।

क्या-क्या चाहिए?

EV चार्जिंग पॉइंट शुरू करने के लिए सबसे पहले पर्याप्त बिजली कनेक्शन की जरूरत होती है। इसके अलावा चार्जिंग मशीन, सुरक्षा उपकरण और पार्किंग की व्यवस्था भी जरूरी है। यदि आप कम स्तर पर शुरुआत करना चाहते हैं, तो एसी चार्जर से काम शुरू कर सकते हैं। बड़े निवेश के साथ डीसी फास्ट चार्जर भी लगाया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कमाई?

कमाई कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे आपके इलाके में EV की संख्या, चार्जिंग की मांग और चार्जर का प्रकार। यदि प्रतिदिन कई वाहन चार्जिंग के लिए आते हैं, तो बिजली खर्च निकालने के बाद अच्छी अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। व्यस्त क्षेत्रों में यह आय और अधिक हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक इसमें आपको करीब 1,000 रुपये खर्च करने होंगे और आपको हर महीने की कमाई 16-18 हजार रुपये हो सकती है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी जुड़ सकते हैं

आज कई कंपनियां और मोबाइल एप ऐसे हैं जो निजी EV चार्जिंग पॉइंट्स को अपने नेटवर्क से जोड़ती हैं। इससे आपके चार्जिंग स्टेशन की जानकारी EV चालकों तक आसानी से पहुंच जाती है और ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है।

भविष्य में बढ़ सकते हैं अवसर

जानकारों के मुताबिक आने वाले वर्षों में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार और तेजी से बढ़ेगा। इसके साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी बढ़ेगी। ऐसे में घर के बाहर EV चार्जिंग पॉइंट लगाना भविष्य के लिए एक संभावित कमाई वाला व्यवसाय साबित हो सकता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article