यूटिलिटी

Loan Rates: देश के इन 3 सरकारी बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा कर दिया लोन, बढ़ जाएगी आपकी EMI

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 10, 2024, 08:28 AM IST

Loan Rates: बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में इजाफा किया है। इससे ज्यादातर कंज्यूमर लोन महंगे हो गए हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी समिति की बैठक में एक बार फिर से रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। लेकिन बैंकों ने लोन महंगा कर दिया है।

Image

इन तीन बैंकों ने महंगा कर दिया लोन।

Photo : iStock

Loan Rates: देश के तीन सरकारी बैंकों ने अपने लोन महंगे कर दिए हैं। पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और यूको बैंक ने अपनी सभी अवधि के लोन पर मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में इजाफा किया है। इससे ज्यादातर कंज्यूमर लोन महंगे हो गए हैं। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी समिति की बैठक में एक बार फिर से रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया और दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। लेकिन बैंकों ने लोन महंगे कर शुरू कर दिए हैं।

MCLR में बदलाव

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 12 अगस्त से कुछ अवधि के लिए MCLR में बदलाव किया है। यूको बैंक की एसेट लायबिलिटी मैनेजमेंट कमेटी (ALCO) 10 अगस्त से कुछ टेन्योर वाले लोन को महंगा किया है और 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। केनरा बैंक 12 अगस्त से सभी अवधि की लोन दर में पांच 5 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने कहा है कि एक साल की अवधि की MCLR 8.95 फीसदी की पिछली दर के मुकाबले अब 9 फीसदी होगी। तीन साल के लिए MCLR 9.40 फीसदी होगी, जबकि दो साल की अवधि के लिए यह 9.30 फीसदी होगी।

यूको बैंक

कोलकाता बेस्ड पब्लिक सेक्टर के बैंक ने एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.3 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी और एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.9 फीसदी से बढ़ाकर 8.95 फीसदी कर दिया है। इसने एक महीने के लिए टीबीएलआर को 6.85 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत और 12 महीने के लिए टीबीएलआर को 7.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने ट्रेजरी बिल बेंचमार्क से जुड़ी दरों में 5-15 आधार अंकों की कमी की है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर को 8.45 फीसदी से बढ़ाकर 8.5 फीसदी कर दिया है। बैंक ने छह महीने की अवधि के लिए MCLR 8.7 फीसदी से 8.75 फीसदी कर दिया है। एक साल के लोन के लिए एमसीएलआर 8.9 फीसदी से बढ़कर 8.95 फीसदी हो गई है। बीओबी ने 12 अगस्त से तीन महीने, छह महीने और एक साल की अवधि के लोन दर में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article