यूटिलिटी

Aadhaar Address Update: मकान मालिक के बिजली बिल से क्या बदल सकते हैं आधार का एड्रेस, जान लीजिए जरूरी बात

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 11, 2024, 05:21 PM IST

Aadhaar Address Update: किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। क्या मकान मालिक के बिजली बिल पर भी आप अपने आधार का एड्रेस बदलवा सकते हैं।

Image

Aadhaar Address Updates

Photo : iStock

Aadhaar Address Update: आधार आज के समय में हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज है। आधार के बिना आज के समय में हम कई सारी सरकारी स्कीम्स का फायदा नहीं उठा सकते हैं। आधार को समय-समय पर अपडेट कराना जरूरी है। कई बार हम जब एक शहर से दूसरे शहर नौकरी या किसी और वजह से जाते हैं, तो एड्रेस बदल जाता है। इसलिए आधार में भी एड्रेस बदलना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मकान मालिक के बिजली बिल पर भी आप अपने आधार का एड्रेस बदलवा सकते हैं।

आधार नंबर

किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है।

कैसे बदलवा सकते हैं एड्रेस

आगर आप मकान मालिक के बिजली बिल पर अपने आधार का एड्रेस बदलवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपके पास रेंट एग्रीमेंट हो। बिल के आधार पर रेंट एग्रीमेंट कराकर आप अपने आधार में एड्रेस बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा और वहां अपडेट फॉर्म भरना होगा। इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट देना होगा। इस तरह आपके आधार में एड्रेस बदल जाएगा।

डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा

आधार को जारी करने वाली संस्था UADAI इसमें पर्सनल डिटेल्स को अपडेट करने की सुविधा देती है। आधार में नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या एड्रेस को अपडेट किया जा सकता है। लेकिन इसे अपडेट करने की भी एक लिमिट तय की गई है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article