क्या 3kW सोलर पैनल से चला सकेंगे AC? जानें कितनी बिजली बनती है और क्या-क्या कर सकता है पावर सप्लाई

भारत में औसतन 5-6 घंटे की अच्छी धूप मिलने पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम रोजाना 12 से 15 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। यह सामान्य घरेलू जरूरतों के लिए पर्याप्त है, लेकिन AC जैसे भारी बिजली खपत वाले उपकरण के लिए कुछ शर्तें लागू होती हैं। यहां हम डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

3kW solar panel: बढ़ते बिजली बिल और पावर कट की समस्या से बचने के लिए लोग तेजी से सोलर पैनल की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि अगर घर में 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगाया जाए, तो क्या इससे AC चलाना संभव है? आइए जानते हैं 3KW सोलर सिस्टम से कितनी बिजली बनती है, AC की खपत कितनी होती है और यह किन-किन उपकरणों को चला सकता है।

Solar Panel

Solar Panel (image-Canva)

सोलर पैनल कैसे करता है काम

सोलर पैनल सूरज की रोशनी को बिजली में बदलने वाला उपकरण है। यह सौर ऊर्जा से पंखे, लाइट, टीवी, रेफ्रिजरेटर से लेकर AC तक चला सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह प्रदूषण रहित और पर्यावरण के लिए सुरक्षित है, क्योंकि इसमें न धुआं निकलता है, न हानिकारक गैस।

End of Feed