भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को महंगे इलाज का खर्च उठाने में मदद करना है। इसके तहत लाभार्थियों को कार्ड के जरिए चयनित सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलता है। (फोटो-Canva)
आयुष्मान कार्ड दिखाने पर इलाज तभी मुफ्त होगा जब अस्पताल योजना में रजिस्टर्ड हो। गैर-रजिस्टर्ड अस्पताल में इलाज कराने पर पूरी लागत मरीज को खुद उठानी होगी। (फोटो-Canva)
रजिस्टर्ड अस्पतालों की जानकारी पाने के लिए pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां "Find Hospital" सेक्शन में राज्य, जिला और अस्पताल का प्रकार चुनें, कैप्चा भरें और सर्च करें। तुरंत आपके जिले के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों की लिस्ट दिखाई देगी। (फोटो-Canva)
इस योजना के तहत सिर्फ सरकारी ही नहीं, बल्कि कई बड़े प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिल पाती हैं।
आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के फ्री इलाज की सुविधा मिलती है। इसमें ऑपरेशन, दवाएं, टेस्ट और अस्पताल में भर्ती होने का पूरा खर्च शामिल है।
योजना में गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज कवर होता है, चाहे वह दिल की सर्जरी हो, कैंसर का इलाज हो या फिर अन्य महंगे मेडिकल प्रोसीजर्स। सरकार इनका पूरा खर्च वहन करती है।
इलाज करवाने से पहले अपने शहर के रजिस्टर्ड अस्पतालों की लिस्ट जरूर देख लें। इससे जरूरत पड़ने पर सही जगह पहुंचकर तुरंत फ्री इलाज शुरू हो सकेगा और समय बर्बाद नहीं होगा।