यूटिलिटी

स्मार्टवॉच नहीं स्मार्ट रिंग का आया जमाना, हार्ट से लेकर नींद तक का रखेगी ख्याल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2023, 10:24 AM IST

BoAt Smart Ring Price: स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट रिंग का जमाना आ गया है। boAt ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग इंट्रोड्यूस कर दी है। ये रिंग बड़ी आसानी से आपकी हेल्थ जानकारी स्मार्टफोन पर पहुंचा देगी।

Image

स्मार्ट रिंग

BoAt Smart Ring Price: स्मार्टवॉच के बाद अब स्मार्ट रिंग का जमाना आ गया है। boAt ने अपनी पहली स्मार्ट रिंग इंट्रोड्यूस कर दी है। ये रिंग बड़ी आसानी से आपकी हेल्थ जानकारी स्मार्टफोन पर पहुंचा देगी। ये देखने में ये रिंग की किसी डायमंड या दूसरे रत्न जैसी तो नहीं होगी, लेकिन इसमें आपको कई सारे फीचर्स जरूर मिलेंगे।

boAt स्मार्ट रिंग को बनाने में कंपनी ने सिरेमिक और मेटल का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से ये स्टाइलिस लगती है, साथ में मजबूत भी है। इस रिंग को आप एक फैशन एक्सेसरीज की तरह भी यूज कर सकते हैं। डिजाइन की वजह से ये हल्की, कंफर्टेबल और आसानी से पहनी जा सकेगी।

कब होगी बिक्री?

boAt ने फिलहाल अपनी स्मार्ट रिंग की कीमत का ऐलान नहीं किया है। इसे आप Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि जल्द ही इसकी कीमत का ऐलान किया जाएगा। ये डिवाइस अगस्त की शुरुआत में सेल पर आ सकती है।

क्या हैं फीचर्स?

boAt Smart Ring 5 मीटर तक वॉटर रजिस्टेंस है। यानी आपको इसमें पानी जाने के चिंता करने की जरूरत नहीं है। चूंकि इसका वजन बहुत कम है, तो आप आसानी से इसे घंटों पहने रख सकते हैं। किसी दूसरे फिटनेस ट्रैकर की तरह boAt की स्मार्ट रिंग में भी आपको फिजिकल एक्टिविटीज ट्रैक करने का ऑप्शन मिलता है।

स्टेप काउंट और कैलोरी बर्न तक कर पाएंगे चेक

आप स्टेप काउंट से लेकर कैलोरी बर्न तक चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आपको SpO2, बॉडी टेम्परेचर, हार्ट रेट जैसी जानकारियां भी मिलेंगी। स्मार्ट रिंग स्लीप ट्रैकिंग के साथ भी आती है। बल्कि ये आपके स्लीपिंग पैटर्न को भी रिकॉर्ड कर सकती है। यूजर्स को ये सारा डेटा उनके फोन पर boAt Ring ऐप के जरिए मिल जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article