Blinkit Workers Strike: जोमैटो (Zomato) के स्वामित्व वाली रैपिड कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) के दिल्ली-एनसीआर में सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर बुधवार को हड़ताल पर चले गए थे। वो कंपनी की तरफ से जारी नए सैलरी स्ट्रक्चर से नाखुश हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी इनकम कम हो जाएगी। इस हड़ताल के बाद से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग ब्लिंकिट ऐप पर अपना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर में सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। (प्रतीकात्मक फोटो)
25 रुपये से 15 रुपये हुआ चार्ज
जब ग्राहक ऐप से ऑर्डर करते हैं तो एक नोट लिखा हुआ आता है कि जिसमें 'अधिक मांग के कारण, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल पेमेंट स्ट्रक्चर में हुए बदलाव के बाद अब उन्हें प्रति डिलीवरी पर कम से कम 15 रुपये मिलेगा, जो कि पहले 25 रुपये मिलता था। इसके चलते लगभग 100 से ज्यादा डार्क स्टोर बंद हो गए हैं।
#Blinkit workers of Delhi NCR are on strike against the new and arbitrary pay structure!App Workers’ Union suppor… t.co/p8C9kIpTZY
— ANI (@ANI) Apr 13, 2023
इन शहरों में स्टोर रहे बंद
कर्मचारियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बाद में गुरुग्राम के जिला आयुक्त से बात की। दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और अन्य क्षेत्रों में कई स्टोर बंद रहे। इस पर बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि Blinkit के कुछ कर्मचारी आज उनसे मिलने आये थे। उन्होंने आगे लिखा कि Blinkit अपने कर्मचारियों के साथ जो अन्याय कर रहा है वो ग़ैर क़ानूनी है।@letsblinkit मैनेजमेंट लाखों परिवारों की ज़िंदगी से खेल रहा है। ब्लिंकिट मैनेजमेंट को तुरंत पुराना पेमेंट लागू करना ही होगा।
Blinkit के कुछ कर्मचारी आज मिलने आये Blinkit अपने कर्मचारियों के साथ जो अन्याय कर रहा है वो ग़ैर क़ानूनी है… t.co/FvPhvCIypu
— ANI (@ANI) Apr 14, 2023
कर्मचारियों के बुधवार को अधिकारियों से संपर्क करने के बाद ब्लिंकिट को हरियाणा श्रम विभाग (Haryana Labour Department) से एक अधिसूचना मिली है।
