Black Moon 2025: ब्लैक मून क्या है, कब और कहां देखें, क्या है इसका महत्व?

Black Moon: यह घटना बेहद कम देखने को मिलती है और ज्योतिषीय व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी खास महत्व रखती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ब्लैक मून क्या है, इसका महत्व क्या है और इसे कब व कहां देखा जा सकता है।

आमतौर पर हम पूर्णिमा (फुल मून) और अमावस्या (न्यू मून) के बारे में जानते हैं, लेकिन खगोल विज्ञान की दुनिया में एक और दुर्लभ घटना होती है जिसे ब्लैक मून (Black Moon) कहा जाता है। यह घटना बेहद कम देखने को मिलती है और ज्योतिषीय व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी खास महत्व रखती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ब्लैक मून क्या है, इसका महत्व क्या है और इसे कब व कहां देखा जा सकता है।

Black Moon 2025

Black Moon 2025/Photo- Timesnowhindi

ब्लैक मून क्या है?

ब्लैक मून कोई आधिकारिक खगोलीय शब्द नहीं है, बल्कि यह एक लोकप्रिय नाम है जिसका प्रयोग अमावस्या की खास परिस्थितियों के लिए किया जाता है। सामान्यतः इसे दो स्थितियों में परिभाषित किया जाता है, जब एक ही कैलेंडर महीने में दो बार अमावस्या पड़ती है, तो दूसरी अमावस्या को ब्लैक मून कहा जाता है। जब किसी मौसम (season) में चार अमावस्याएं पड़ती हैं, तो तीसरी अमावस्या को ब्लैक मून माना जाता है।

End of Feed