Government Schemes For Women: समाज के कल्याण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना बहुत ही जरूरी है। इस बात को केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी बखूबी समझती हैं और इसीलिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। आज हम आपको ऐसी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें इन्वेस्ट कर आप मोटे पैसे कमा सकती हैं। अगर आप भी घर बैठे मोटे पैसे कमाना चाहती हैं तो आप इन योजनाओं में पैसे इन्वेस्ट कर सकती हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना
महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट
महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है जिसका लाभ महिलाएं अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उठा सकती हैं। इस योजना के तहत 2 साल के लिए ही अकाउंट खुलवाया जा सकता है। महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट में इन्वेस्ट किये गए पैसे पर 7.5% सालाना की दर से ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत खुलवाए गए अकाउंट में सालाना तौर पर अधिकतम 2 लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं।
LIC कन्यादान योजना
यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा चलाई जाती है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए न्यूनतम रकम 1 लाख रुपये है और इन्वेस्ट करने की अधिकतम कोई सीमा नहीं है। इस योजना के तहत खुलवाये गए अकाउंट का मैच्योरिटी पीरियड 13 से 25 साल के बीच है। इस योजना में 18 वर्ष की उम्र से लेकर 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाएं इन्वेस्ट कर सकती हैं।
