यूटिलिटी

Home Loan: होम लोन लेने के बारे में कर रहे हैं विचार, पत्नी का नाम जुड़ने से होंगे फायदे बेमिसाल

क्या आप घर लेने के बारे में विचार कर रहे हैं और घर लेने के लिए होम लों तलाश रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको जॉइंट होम लोन लेने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जॉइंट होम लोन के साथ-साथ हम आपको पत्नी के नाम पर जॉइंट होम लोन लेने के बारे में भी बताएंगे।

Image

होम लोन लेने के बारे में कर रहे हैं विचार, पत्नी का नाम जुड़ने से होंगे फायदे बेमिसाल

Photo : iStock

Home Loan: अपना घर होना हर आदमी का सपना होता है। अपना घर खरीदने में लोगों की पूरी जिंदगी की सेविंग्स लग जाती हैं। दूसरी तरफ कई बार अपना घर लेने के लिए लोग होम लोन का सहारा भी लेते हैं। अगर आप भी अपना घर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं और होम लोन भी लेना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको जॉइंट होम लोंन के बेनेफिट्स के बारे में बताएंगे इसके साथ ही हम आपको पत्नी के साथ जॉइंट होम लोन लेने के बेनेफिट्स के बारे में भी बताएंगे।

सिर्फ पत्नी नहीं

सिर्फ पत्नी नहीं, अगर आप अपने होम लोन अकाउंट में अपनी मां, बहन या किसी भी अन्य स्त्री का नाम जोड़कर जॉइंट होम लोन अकाउंट लेते हैं तो आपको इसकी वजह से कई फायदे हो सकते हैं। सबसे पहला और बड़ा फायदा तो यही है कि आपको कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। अगर पत्नी के साथ मिलकर जॉइंट होम लोन लेते हैं तो आपको 0.05% तक की कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है। अगर आप जॉइंट होम लोन में किसी भी महिला का नाम जुड़वाते हैं तो आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलते हैं और आपकी टैक्स की देनदारी भी कम हो जाती है।

भविष्य में भी होगा फायदा

अगर जॉइंट होम लोन लेते हैं तो संपत्ति पर आपके साथ-साथ आपकी पत्नी का भी अधिकार होता है। इसकी वजह से भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी समस्या आपको नहीं होती है। इतना ही नहीं, होम लोन में अपनी पत्नी का नाम जोड़ लेने से लोन मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। महिलाओं को बेहतर और ज्यादा आसान तरीके से लोन ऑफर किये जाते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article