दिवाली पहले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इतनी सस्ती हो गईं फ्लाइट्स की टिकटें

​हवाई सफर के किराये में कमी ऐसे समय में आई है, जब एयरलाइंस जेट ईंधन और हवाई अड्डे के शुल्क सहित उच्च लागत का भार उठा रही हैं, जिसे वे पूरा करने में असमर्थ हैं। जानकारों के अनुसार, यह ऐसा अनोखा साल है, जब त्योहारी सीजन की तिमाही में तीन सेल का ऐलान हुआ है।

Diwali Air Fare: दिवाली से ठीक पहले एयरलाइंस ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। विमानन कंपनियों ने फ्लाइट्स के किराये में 8 फीसदी तक की कटौती की है। किराये में कटौती कर एयरलाइंस सीटों को पूरी तरह से भरने की कोशिश में जुटी हैं। दिवाली के त्योहारी सीजन में महंगे टिकटों के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए एयरलाइंस ने टिकटों के दाम घटा दिए हैं।

air fare, Diwali, Airline Drop Fare,

एयरलाइंस के लिए अनोखा साल

गो फर्स्ट के दिवालिया होने और प्रैट एंड व्हिटनी इंजन के मुद्दों के चलते विमान के ग्राउंडिंग के कारण सप्लाई में गिरावट आई। इस बीच मबजूत डिमांड की उम्मीद में टिकटों की प्राइस को घरेलू मार्केट में बढ़ा दिया गया था। लेकिन बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों में कई सेल की घोषणा की गई है। जानकारों के अनुसार, यह ऐसा अनोखा साल है, जब त्योहारी सीजन की तिमाही में तीन सेल का ऐलान हुआ है। इससे पता चलता है कि एयरलाइंस ने डिमांड को पूरी तरह से गलत समझा।

End of Feed