BOB 360 Deposit Scheme: बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू की नई डिपॉजिट स्कीम, निवेश पर मिलेगा हर साल इतना ब्याज

BOB 360 Deposit Scheme: आकर्षक ब्याज दरों की आवश्यकता को पहचानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब 360 नाम से एक स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मौजूदा और नए दोनों ग्राहक देश भर में किसी भी शाखा में बॉब 360 योजना का लाभ उठा सकते हैं।

BOB 360 Deposit Scheme: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। पिछले कुछ महीनों में देश के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में इजाफा किया है। आकर्षक ब्याज दरों की आवश्यकता को पहचानते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब 360 नाम से एक स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है। 15 जनवरी को लॉन्च हुई बॉब 360 डिपॉजिट एक शॉर्ट टर्म रिटेल डिपॉजिट स्कीम है।

Bank of Baroda FD

कितना मिल रहा है ब्याज

यह स्कीम वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी और आम जनता को 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है। ये दरें दो करोड़ रुपये से कम की रिटेल डिपॉजिट पर लागू होंगी। इस स्कीम न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये और अधिकतम निवेश की सीमा 2 करोड़ रुपये है।

End of Feed