यूटिलिटी

Bank Holidays in February 2023: फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 19, 2023, 03:28 PM IST

Bank Holidays in February 2023: अगर आप फरवरी महीने में बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि फरवरी में किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा। दरअसल कई काम ऐसे होते हैं, जिसके लिए हमारा बैंक जाना बेहद जरूरी होता है।

Image

Bank Holidays in February 2023

Photo : iStock

Bank Holidays in February 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी (January) अब खत्म होने वाला है और कुछ ही दिन में साल का दूसरा महीना यानी फरवरी (February) शुरू हो जाएगा। वहीं अगर आप फरवरी महीने में बैंक (Bank) जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि फरवरी में किस-किस दिन बैंक बंद रहेगा। दरअसल कई काम ऐसे होते हैं, जिसके लिए हमारा बैंक जाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

फरवरी महीने में इस दिन बंद रहेंगे बैंक:-

  1. 5 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
  2. 11 फरवरी, 2023: महीने का दूसरा शनिवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
  3. 12 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
  4. 15 फरवरी, 2023: Lui Ngai Ni (हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद)
  5. 18 फरवरी, 2023: महाशिवरात्रि (कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद)
  6. 19 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
  7. 20 फरवरी, 2023: स्टेट डे (आइजॉल में बैंक रहेंगे बंद)
  8. 21 फरवरी, 2023: Losar (गंगटोक में बैंक रहेंगे बंद)
  9. 26 फरवरी, 2023: रविवार (देशभर के सभी बैंक रहेंगे बंद)
कहीं आपके बैंक अकाउंट से 147.50 रुपए तो नहीं काट रहा SBI, जानिए वजह

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक सभी भारतीय बैंकों को हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को बंद रहना जरूरी है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article